फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

401 विद्यार्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/अनूपशहर/स्याना(ब्यूरो)। जनपद के सात सेंटरों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय के कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 80 सीटों के लिए कुल 2307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि कुल 2708 बच्चों ने फार्म भरे थे। सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

बुलंदशहर के जीआईसी कॉलेज में सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। यहां पर 613 बच्चों के सापेक्ष कुल 511 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि परीक्षा में कुल 102 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं, बुगरासी क्षेत्र के ग्राम बुकलाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई परीक्षा में 401 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि 80 सीटों के सापेक्ष कुल 2307 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के फार्म भरे थे। अनूपशहर ब्लाक की नवोदय विद्यालय परीक्षा एलडीएवी इंटर कालेज में आयोजित हुई। परीक्षा प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि एलडीएवी केंद्र पर 158 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से आठ परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सिकंदराबाद में 222, स्याना में 316, डिबाई में 315, जहांगीराबाद में 276 और खुर्जा में 517 रीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जून में परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें