फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों से भरा कैंटर पकड़ा, तस्कर फरार

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दनकौर रोड स्थित निजामपुर पुलिया से पीछा करते हुए पुलिस टीम ने गुलावठी रोड पर गोवंशों से भरा एक कैंटर पकड़ लिया। हालांकि चालक समेत तीन लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। दम घुटने के कारण इनमें से एक बैल की मौत हो गई जबकि कई की हालत खराब है। निजामपुर पुलिया के पास देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैंटर जाते देखा। रोकने पर चालक ने कैंटर की स्पीड बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस ने कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। गुलावठी रोड पर सेटेलाइट के पास चालक समेत तीन अन्य लोग कैंटर छोड़ कर पास में ही गन्ने के खेत में घुस गए। काफी तलाश के बाद भी तीनों नहीं मिले। पुलिस ने कैंटर खोल कर देखा तो उसमें क्रूरता पूर्वक बैल भरे हुए थे। पुलिस टीम कैंटर को लेकर बिलसूरी चौकी ले आई।
विज्ञापन

107 गोवंश मुक्त, चार गोतस्कर दबोचे
नरौरा। पुलिस ने शुक्रवार दो ट्रकों को पकड़ कर 107 गोवंश मुक्त कराए हैं। दम घुटने से 10 गोवंशों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओ बीके यादव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस नगर के प्रमुख चौराहे और नेेशनल हाईवे आगरा मुरादाबाद पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो स्थानों से तिरपाल से ढके हुए बारह टायरा ट्रकाें को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक ट्रक में 49 जीवित व 5 मृत और दूसरे ट्रक में 48 जीवित व 5 गोवंश मृत मिले। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गोवंशों को नगर पंचायत के पशु बंदीगृह भेज दिया गया है। एसओ ने दावा किया कि गोवंश संभल कट्टीघर ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें