फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये से चमकेगा ककोड़

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दो करोड़ रुपये से नगर पंचायत ककोड़ की सूरत बदलेगी। पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में टैक्स निर्धारण पर चर्चा के साथ दो करोड़ रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से सहमती दी गई। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रिजवान अली ने की। बैठक में सड़क और नाली निर्माण के अलावा टाइल्स संबंधी 14 प्रस्ताव पास किए गए। चेयरमैन और सभासदों ने नगर क्षेत्र में 50 स्ट्रीट लाइट खरीदने को भी सहमति दी। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने कर निर्धारण की चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत परिषद टैक्स वसूली का दायरा बढ़ाए ताकि विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके। बैठक में विजय सैनी, संजय सिंहल, अमरदीन, असलम और आसिफ सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स
विकास संबंधी सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। शासन की ओर से धनराशि आवंटित होते ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। भी प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है।
- कुंवर रिजवान अली, चेयरमैन ककोड़

कालिंदी कुंज में प्लाटों के लिए बढ़ी डेट
बुलंदशहर। विकास प्राधिकरण ने कांलिंदी कुंज स्थित प्लाटोें के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसंबर कर बढ़ा दी है। अफसरों ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जनवरी माह में लाटरी से लोगों को प्लाट मिलने की उम्मीद है। खुर्जा स्थित कालिंदी कुंज में प्राधिकरण अफसरों ने 203 प्लॉट हेतु आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। कालिंदी कुंज में नौ मीटर चौड़ी रोड तक 300 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट, 200 वर्गमीटर के 19, 162 वर्ग मीटर के 20, 112.5 वर्गमीटर के 36, 90 वर्गमीटर के 20, 50 वर्ग मीटर के 14 प्लाट उपलब्ध हैं। 9 मीटर से अधिक रोड के पास चौड़ी सड़क की बात करें तो यहां 300 वर्ग मीटर के 12, 200 वर्गमीटर के 22, 162 वर्गमीटर के 16, 112.5 वर्गमीटर के 7, 90 वर्ग मीटर के 4, 50 वर्गमीटर के 2 प्लाट हैं। प्राधिकरण की ओर से 6 नवंबर से 5 दिसंबर तक आवेदन मांगे थे। अभी तक करीब 500 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
अधिक लोगों को अवसर उपलब्ध कराने को आवेदन की डेट बढ़ाई गई है। 31 दिसंबर तक प्लाट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद आवेदन मान्य नहीं होंगे।
- महावीर सिंह आर्या, बीडीए सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें