फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित के भाई-बहन पर रेप का केस

Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित के चचेरे भाई और बहन पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने इसे मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने की साजिश बताकर एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं थाना पुलिस ने मुकदमे में पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया है। जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले गांव की नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। तीनों आरोपी जिला कारागार में बंद है। अब गैंगरेप पीड़ित के चचेरे भाई बहन के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक की बहन युवती को बहला-फुसलाकर घर ले गई और उसे भाई के साथ कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। युवक ने बंद कमरे में युवती से बलात्कार किया। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप के मुकदमे की नामजद भाई-बहन का पिता ही पैरवी कर रहा था। इसलिए यह मुकदमा साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। उधर, इंस्पेक्टर जहांगीराबाद का कहना है कि वारदात दिनदहाड़े की है। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस
विज्ञापन

गांव पहुंची थी। ताला खोलकर पीड़ित युवती को बाहर निकाला था। मौके से कुछ साक्ष्य भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें