बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से जारी यूजी की 11वीं और पीजी की 10वीं कटऑफ लिस्ट पर दाखिले का दौर शनिवार शाम चार बजे थम गया। हाई कटऑफ के चलते यह कटऑफ भी विद्यार्थियों को कॉलेज तक नहीं खींच पाया। वहीं, विवि की ओर से शनिवार रात नाा बजे यूजी की 12वीं और पीजी की 11वीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। इस कटऑफ पर कॉलेजों में सोमवार से दाखिले का दौर शुरू हो जाएगा और 25 सितंबर तक चलेगा। बता दें कि यह विवि का सेकेंड लास्ट कटआॅफ है। इसके बाद विवि 25 को ही आखिरी कटअॅाफ लिस्ट जारी करेगी।
हर बार की तरह इस बार भी 12वीं कटऑफ से एडमिशन लेेने वाले छात्रों को निराशा ही हाथ लगी। इतनी हाई मेरिट होने के कारण महाविद्यालयों में बहुत ही कम एडमिशन हो पाए। अब छात्रों को यूजी की 12वीं कटऑफ का इंतजार है। आखिरी दिन डीएवी पीजी कालेज में बीए में 20, बीएससी में 3 और बीकॉम में एक भी एडमिशन नहीं हुआ। आईपी कॉलेज में बीएससी में एक और बीकॉम में 5 एडमिशन हुए। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में कुल दो एडमिशन हुए और मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक भी एडमिशन नहीं हो पाया। विवि के शिक्षक नेता डा. विकास शर्मा का कहना है कि 12वीं कटऑफ के दाखिले 25 सितंबर तक चलेंगे। 25 सितंबर को ही 13वीं कटआफ जारी की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर होगी।
लाइब्रेरी में एक ही बुक लिफ्टर, घंटों लाइन में खड़े रहते हैं छात्र
बुलंदशहर। डीएवी कालेज की लाइब्रेरी में पिछले काफी समय से एक ही बुक लिफ्टर कार्य कर रहा है। इससे लाइब्रेरी काउंटर पर किताब लेेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है। पुस्तकालय अध्यक्ष ने कई बार अंशकालिक कर्मचारियों की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बता दें कि कॉलेज में करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। ऐसे में उन्हें किताबों के लिए लाइब्रेरी की खिड़की पर घंटों खड़े रहना पड़ता है। पुस्तकालय अध्यक्ष डा. रामअवतार शर्मा का कहना है कि एक ही आदमी सारी किताबें नहीं निकाल सकता। सारे दिन खिड़की पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रहती है। कम से कम छह आदमी चाहिए। कई बार कालेज प्रशासन लिया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, प्राचार्य डा. रानीबाला गौड़ ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों के बारे में मैनेजमेंट से वार्ता की जाएगी। मामले का हल जरूर और जल्द निकाला जाएगा।