फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म!

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडि़ता के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात के एक गांव की महिला ने एक ग्रामीण पर तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीडि़त महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी जंगल गई थी। आरोप है कि तभी गांव के भूरा ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके कनपटी पर तमंचा रख दिया। धक्का देने पर आरोपी ने महिला से मारपीट भी की। तमंचे के बल पर आरोपी ने महिला से बलात्कार किया। पीडि़ता ने घर आकर परिजनों को आपाबीती सुनाई। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों ने मामले को निपटाने की भी कोशिश की। शुक्रवार शाम महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें