फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दबोचे तीन शातिर

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर वोडाफोन कंपनी के एजेंट और नोएडा में हुई कार लूट के दो मामलों का खुलासा हुआ है। जबकि लुटेरों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नोएडा से लूटी गई दोनों कार बरामद कर ली हैं। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाल राकेश कुमार, एसएसआई मनोज पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा है। रविवार रात खुर्जा पुलिस को सूचना मिली थी कि कालिंदी कुंज के पास कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हो रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नोएडा से लूटी गई वैगन आर और ईऑन कार बरामद कर ली। लुटेरों की पहचान सोनू उर्फ श्याम पुत्र हरपाल, रुस्तम पुर नगला रघुपुरा गौतम बुद्ध नगर, दीपक उर्फ राज पुत्र किशोरी मिसलगढ़ी, मंसूरी गाजियाबाद और रवि पुत्र गोपाल रायपुर दादरी और फरार लुटेरों की पहचान नीरज यादव बम्हेटा गाजियाबाद और सोनू सोरखा नोएडा हुई है। लुटेरों से नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


कारगर साबित हुआ पी ‘फैक्टर’
खुर्जा की कालिंदी कुंज कालोनी में आरोपी श्याम की वृद्धा मौसी रहती है। श्याम चारों आरोपियों को अपने दोस्त बताकर मौसी के घर रुका हुआ था। सभी नगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पब्लिक को उन पर शक हुआ। पब्लिक ने नगर के एक पत्रकार को इसकी जानकारी दी। पत्रकार से जानकारी मिलने पर खुर्जा पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और शातिर लुटेरे पुलिस के चंगुल में फंस गए।

इन लूटों को भी है खुलासे का इंतजार
खुर्जा पुलिस ने वोडाफोन एजेंट से हुई लूट की वारदात का तो खुलासा कर दिया है, लेकिन खुर्जा नगर की छोटी होली कालोनी में दिन दहाड़े प्रापर्टी डीलर विनोद अग्रवाल के घर हुई चालीस लाख रुपये की डकैती का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, जहांगीराबाद में बैंक वैन से हुई बीस लाख की लूट, डिबाई में हुई अलीगढ़ के घी व्यापारी से 17.10 लाख की लूट और स्याना में हुई लाखों की लूट का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें