फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के 20 चैंबरों के ताले तोड़े, गुस्सा

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसएसपी कार्यालय के बराबर स्थित कचहरी परिसर में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने अधिवक्ताओं के 20 चैंबरों के ताले तोड़ दिए। एक अधिवक्ता के चैंबर से इनर्वटर बैट्री चुराकर ले गए। वारदात से अधिवक्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर में चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। चोर आए दिन बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात चोरों ने कचहरी परिसर स्थित बीस अधिवक्ताओं के चैंबरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह के चैंबर से इनवर्टर, बैट्री और अधिवक्ता श्याम बहादुर सिंह के चैंबर से बीस हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने कुल बीस चैंबरों के ताले तोड़े। इस वारदात से जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में गुस्सा है। वकीलों का कहना है कि कचहरी से जुड़ा एक व्यक्ति वारदात में शामिल है। अधिवक्ताओं ने संदिग्ध आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत कर्ताओं में श्याम बहादुर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अमित चौहान, अरुण कुमार सिंह, श्रीनिवास, राकेश दीक्षित, हर्ष वर्धन, संतोष कुमार, इंद्रराज सिंह, इमरान खान, महेंद्र पाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि अधिवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र कांपलेक्स में भी बना निशाना
ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स के दुकानदारों ने भी एसएसपी से शिकायत की है कि वहां पर आए दिन चोरी हो रही है। जेनरेटर का आल्टीनेटर और केबल चोर काटकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ की है। कांपलेक्स के दुकानदार आए दिन हो रही चोरी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें