बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव प्रधान एवं अपने मामा के खिलाफ अश्लील हरकत करने की पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हवालात में डाल दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का शराब के नशे में गाली गलौच करने के आरोप में चालान किया गया है। जहांगीराबाद के एक गांव निवासी एक महिला मायके में ही रहती है। महिला गांव प्रधान की भांजी है। बृहस्पतिवार रात महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव प्रधान मामा ने शराब के नशे में उसे दबोचकर अश्लील हरकतें की हैं। कुछ देर तक पुलिस के न पहुंचने पर महिला द्वारा एक बार फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल की। पुलिस ने ग्राम प्रधान का डाक्टरी परीक्षण कराया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शराब के नशे में गाली गलौच करने के आरोप में प्रधान का चालान कर दिया।