सिंकदराबाद/रबूपुरा। क्षेत्र के गांव नगला श्री गोपाल में हुकुम सिंह के मासूम जुड़वा बच्चे (6 माह) गायब होने से हड़कंप मच गया है। बच्चों के पिता ने इस पूरी साजिश में पत्नी को आरोपी बताया है। उसका कहना है कि उसके सालों और पत्नी ने बच्चों की बलि चढ़ा दी है। इस संबंध में उसने एसएसपी गौतम बुद्ध नगर को तहरीर भी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला श्री गोपाल के जयप्रकाश का कहना है कि 24 सितंबर-2012 को उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बच्चाें को जन्म दिया। 11 फरवरी को उसकी पत्नी मासूम बच्चाें को लेकर गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के गांव उजैड़ा स्थित अपने मायके लेकर चली गई। इस मामले में उन्होंने एसएसपी गौतम बुद्ध नगर को आठ मार्च को तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि उसकी पत्नी और दो साले तंत्र-मंत्र की क्रिया करते हैं। उसकी पत्नी ने अपने भाइयों की मदद से उसके दोनों मासूम बच्चाें की बली चढ़ा दी है।