बुलंदशहर। अब्दुल हकीम की विधवा महविश का आरोप है कि एक दो नेता उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बना रहे हैं। हकीम की हत्या के दिन की घटना दिखाकर उसके परिजनों के खिलाफ लिखी गई लूट की एनसीआर इसका उदाहरण है। महविश ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। महविश ने बताया 22 नवंबर को उसके परिवार के लोगों ने हकीम की हत्या करा दी। जब पोस्टमार्टम के बाद हकीम का शव गांव आया और परिजन उसके उसे दफनाने की तैयारी कर रहे थे। उसी वक्त की घटना बताकर मुख्य हत्यारोपी की मां ने पुलिस को तहरीर दी और उसके परिजनों पर लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके परिजनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की। महविश का आरोप है पुलिस ने एक-दो नेताओं के दवाब में आकर ऐसा किया।