फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को पीटकर किया अधमरा

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच किए बिना एक युवक को हिरासत में लेकर चौकी में इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को सौंप दिया। परिजनाें ने ने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात पर पुलिस ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर सीओ ने दरोगा को फटकार लगाई है। नगर के मोहल्ला मुर्करवा निवासी एक युवती से मोहल्ले के एक युवक ने तीन दिन पूर्व छेड़छाड़ की थी। इस पर युवती के भाईयों ने युवक की जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद छेड़छाड़ करने वाला फरार हो गया। बृहस्पतिवार को मुर्करवा निवासी मुकेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर शबारान पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकेश को हिरासत में ले लिया और जांच किए बिना पुलिस चौकी में लाठियों से पीटा। इससे मुकेश बेहोश हो गया। जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बेहोशी हालत में सौंप दिया। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सीओ से शिकायत की। मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ श्रीप्रकाश द्विवेदी ने शबारान पुलिस चौकी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई है। पीड़ित मुकेश के पिता गंगाशरण ने बताया कि अब पुलिस समझौते के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें