फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.59 लाख लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को दबोचा

Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर (बुलंदशहर)। कस्बे से भुगतान लेकर लौट रहे बुलंदशहर के मूंगफली व्यापारी के मुनीम से बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर 3 लाख 59 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों की बाइक फिसलने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। बाइक छोड़कर भाग रहे दो में से एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कृष्णा नगर निवासी अनिल कुमार मूंगफली व्यापारी हैं और उनकी मंडी फतेहगंज में दुकान है। शुक्रवार को अनिल कुमार का मुनीम प्रह्लाद स्वरूप भुगतान के लिए शिकारपुर कस्बे में गया था। शाम लगभग चार बजे मुनीम थैले में 3 लाख 59 हजार लेकर जहांगीराबाद अड्डे की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी से भरा थैला लूट लिया। मुनीम के शोर मचाने पर राहगीर और दुकानदारों ने भी शोर मचा दिया। लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर भागने के दौरान बाइक फिसल गई और बदमाश बाइक उठाने का प्रयास करने लगे। तभी लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और दो बाइक छोड़कर भागने लगे। सूचना पर पुलिस बदमाशों का पीछा करने लगी। पुलिस ने एक और बदमाश को पकड़ा और दोनों को थाने ले आई। सूचना पर एसएसपी शिकारपुर पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की।

कैश छुपाकर सड़क पर घूम रहा था लुटेरा
लोगों ने बताया कि लूटपाट के बाद फरार हो रहे एक आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर जमकर पीटा। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मुनीम प्रहलाद को गाड़ी में बैठाकर फरार आरोपियों को तलाश करने लगी। तभी एक आरोपी को सड़क पर घूमते हुए प्रहलाद ने पहचानकर पुलिस को इशारा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर एक स्थान से लूटा गया कैश बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कैश कलेक्टर से नगदी और कार लूटी
सिकंदराबाद/रबूपुरा। रबूपुरा के भाईपुर गांव के पास शराब निर्माता कंपनी के कैश कलेक्टर और उसके साथियों से बदमाशों ने कार और नगदी लूट ली। पीड़ित ने रबूपुरा कोतवाली में सात लोगोें के खिलाफ तहरीर दी है। जनपद रामपुर के गांव चंडवा का नगला निवासी सुरेंद्र शराब निर्माता कंपनी में कैश कलेक्टर हैं। वे शराब के ठेकों से कंपनी के रुपयों की उगाही करते हैं। बृहस्पतिवार को सुरेंद्र के साथ कार में तीन कंपनी कर्मचारी भी थे। रात करीब नौ बजे भाईपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बुलेरो सवार छह सात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया। कैश कलेक्टर से 35 हजार और महेंद्रा पिकअप लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें