फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह दरोगा की बेटी को उठाने की कोशिश

Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को पकड़कर धुना, तीन भागे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके मोती बाग के पास सोमवार शाम चार युवकों ने गाजियाबाद में तैनात एक दरोगा की बेटी को जबरन उठाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर जमकर पीटा, लेकिन तीन युवक भाग गए। वहीं, पुलिस लड़की से छेड़छाड़ का मामला बताकर जांच कर रही है।
गाजियाबाद एसओजी में तैनात दरोगा की बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम करीब छह बजे छात्रा मोती बाग की तरफ से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैै कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। छात्रा के शोर मचाने पर दुकानदार और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने एक युवक को दबोच लिया और छात्रा को बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक और छात्रा को कोतवाली ले गई। पुलिस ने छात्रा की मां को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान कोतवाली में शिव सैनिक पहुंच गए। शिव सैनिकों ने बताया कि सरेआम छात्रा के अपहरण का प्रयास हुआ है। उन्होंने पकड़े गए आरोपी और तीन अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा
छात्रा मेरे पड़ोस में रहती है। मैंने उसे गोद में खिलाया है। एक युवक छात्रा को लेकर जा रहा था। मैंने छात्रा से युवक के संबंध में पूछताछ की, तो वह भड़क गई और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। मैं निर्दोष हूं, छात्रा के कहने पर लोगों ने मुझे बुरी तरह पीटा है।
विज्ञापन

पुलिस की सुनिए
मामला छेड़छाड़ का है। छात्रा का कहना है कि रास्ते में आने जाने के दौरान आरोपी उससे छेड़छाड़ करता है। छात्रा के पिता ने गाजियाबाद से आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कालरा, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें