फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम कल शहर में

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने के एक दिन बाद 17 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम आएंगे। कार्यक्रम जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। प्रशासन ने पूूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति सोमवार को दोपहर 1:30 बजे एसआरवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगागढ़ पहासू जाएंगे। वहां विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कई स्कूलों के बच्चों को संबोधित कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति 3:30 बजे बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे। 4:15 बजे शिवपुरी स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। शाम छह बजे खुर्जा के सराय मुर्तजाखान कालोनी में शिक्षाविद दिवंगत मोहम्मद इकबाल खान के घर पहुंच कर परिजनाें से मिलेंगे। इकबाल खान का हाल ही में देहांत हुआ है। उनके पुत्र एसएम खान दूरदर्शन के डायरेक्टर हैं। वह कलाम के राष्ट्रपति रहते उनके प्रेस सचिव थे।
निर्मला स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शेला ने बताया कि स्कूल का पिछले साल स्वर्ण जयंती वर्ष था। उसमें डाक्टर कलाम को आना था। लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आए। अब उन्होंने स्वयं यहां आने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें