फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई चांद मोहम्मद की हत्या

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी (बुलंदशहर)। महौली में नाना के घर रह रहे इंटरमीडिएट के छात्र चांद मोहम्मद (18) की मौत का मामला गरमा गया है। चांद के मामा गफ्फार अली ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को गुलावठी थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन

चांद मोहम्मद का शव रविवार को महौली में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। चांद मोहम्मद महौली में अपनी ननिहाल में रहता था। वह गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र था। चांद मोहम्मद मेरठ के भावनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद शौकीन का पुत्र था। सोमवार को चांद मोहम्मद के मामा गफ्फार अली ने बताया कि चांद मोहम्मद का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने उसके शव को पेड़ से लटका दिया।
सोमवार को गफ्फार अली और परिजन अब्दुल बहाव, अब्दुल सत्तार, रहीसु, मंजूर खां, रज्जाक, इरफान, नफीस खां आदि ने थानाध्यक्ष से मिलकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि चांद मोहम्मद ने आत्महत्या की है। प्रेम प्रसंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। गांव में गुटबाजी के कारण लोग परिजनों को उकसा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें