फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला शुरू

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शनिवार दोपहर डीएम नवदीप रिणवा ने गंगा पूजन और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य स्नान 28 नवंबर को होगा। डीएम ने मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जाह्नवी द्वार गंगातट पर परंपरागत रूप से गंगा पूजन और उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मंजू शर्मा ने की। संचालन मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम आरवी तिवारी ने किया। पंडित नरेंद्र उपाध्याय और पंडित आदित्य गौड़ ने गंगा पूजन कराया। डीएम नवदीप रिणवा, एसएसपी गुलाबसिंह, एडीएम प्रशासन अच्छेलाल यादव ने परिवार सहित, विधायक गजेंद्र सिंह, एएसपी विजय गौतम, एसडीएम आरवी तिवारी आदि ने गंगापूजन में भाग लिया।

गंगा स्नान के लिए बेरीकेडिंग
नगरपालिका परिषद, मेला प्रशासन ने कार्तिक मेला स्नान के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए हैं। गहरे जल वाले क्षेत्र को गंगास्नान के लिए बेरीकेंडिग की गई। लोगों को अधिक चल में नहीं जाने के लिए संकेतक लगाए गए हैं। साथ ही गोताखोर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मेले में उमड़ने लगे श्रद्धालु
देवोत्थान एकादशी के साथ ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। शनिवार को गंगातट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद बच्चों का मुंडन संस्कार कराए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें