फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुए कार्यक्रम, मिठाई खिला एक-दूसरे को दी बधाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुलायम सिंह का जन्म धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई जगह गोष्ठी हुईं।
विज्ञापन

जिला पार्टी मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को गोष्ठी हुई। जिला अध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने कहा कि मुलायम सिंह ने गांव की राजनीति से लेकर केंद्र तक छाप छोड़ी है। उनके अनुभव से ही प्रदेश में सपा की सरकार बनी। अब 2014 का लोस चुनाव पार्टी का मिशन है। पूर्व मंत्री कुंवर अब्दुल रब ने कहा कि नेता जी ने गरीब, किसान और आम जनता के लिए संघर्ष किया। गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। शुजात आलम, ठा. सुनील सिंह, हाजी अख्तर, वीरेंद्र सिंह लोर, बदरूल इस्लाम, मीनू चौधरी, प्रेमवीर यादव, बादल यादव, मुकेश यादव, कौशल यादव, भूपेंद्र, हरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मुलायम के जन्म दिन पर उप्र उद्योग व्यापार संगठन और अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में महेश पार्क में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें