फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूस होकर लौटे फरियादी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस, खुर्जा और सिकंदराबाद में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन

सिकंदराबाद/स्याना। तहसील दिवस में चक्कर काटते-काटते फरियादी भी हताश हो गए हैं। समस्याओं का निस्तारण न होने से लोगों ने तहसील दिवस से किनारा शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी शिकायतों का निस्तारण न होने से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को 18 लोग पहुंचे। सबसे अधिक 11 शिकायतें राजस्व विभाग की थी। पुलिस से संबंधित दो, नगर पालिका की एक, खाद आपूर्ति और वन विभाग की एक-एक शिकायत आई। उधर, स्याना में तहसील दिवस की सीओ वंदना सिंह ने अध्यक्षता की। यहां 33 शिकायतें आईं चार का निस्तारण हो सका। देवेंद्र मिश्रा, बीके यादव, धर्मपाल सिंह, डा. मोहित, रेखा लता मौजूद रहे।
एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
खुर्जा/जेवर। तहसील दिवस में मंगलवार को एसडीएम डीपी सिंह और सीओ श्रीप्रकाश द्विवेदी ने समस्याएं सुनीं। मंगलवार को 20 शिकायतें आई, लेकिन किसी का निपटरा नहीं हुआ। वहंी जेवर में शुक्रवार सीडीओ प्रकाश बिंदु, सीएमओ आरके गर्ग, तहसीलदार कौशल किशोर, एसडीएम बच्चू सिंह, सीओ राजकुमार मिश्र ने शिकायते सुनीं। मंगलवार को कुल 76 शिकायतें आई। इनमें से तीन का निस्तारण हुआ। उधर डिबाई में एडीएम फाइनेंस एसके दूबे की अध्यक्षता में तहसील दिवस लगा। 62 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। एएसपी विजय गौतम, एसडीएम रामसिंह आदि रहे।
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों की बनने लगी कुंडली
बुलंदशहर। शासन जिले के लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों की कुंडली तैयार करवा रहा है। सरकारी कार्यालय में काम न करने और राजनीति करने वालों पर नजर रखी जा रही है। शासन ने ऐसे सभी दफ्तरों का रिकॉर्ड जिला प्रशासन से मांगा है कि जुलाई से लेकर अब तक तहसील दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण ग्राफ कैसा रहा। यह जांच गोपनीय तरीके से चल रही है। शासन ने डीएम से अब तक तहसील दिवस में मिली शिकायतों के बारे में सूचना मांगी है। एडीएम अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि जुलाई से अब तक हुए तहसील दिवसों के संबंध में शासन ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

114 शिकायतों में सिर्फ दो का निपटारा
अनूपशहर। एलडीएवी इंटर कालेज में अपर जिलाधिकारी अच्छेलाल यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 114 शिकायते दर्ज की गई, जिनमें दो शिकायते का निस्तारण हुआ। एडीएम प्रशासन ने सभी शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण एक सप्ताह मे किये जाने के निर्देश दिये। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नहरों व रजवाहों में पानी न छोड़ने की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। अनूपशहर ब्लॉक की ओर 11 लाभार्थियों को इंदिरा आवास के स्वीकृतिपत्र एसएसपी गुलाब सिंह ने दिये। 15 सामान्य निवास के प्रमाणपत्र भी जारी किये गये। किसानों को उत्तम किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये गये। पुलिस सबंधी शिकायतों का तत्काल प्रभावी तरीके से निस्तारण कर पीड़ित आदमी को सही न्याय दिये जाने का पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। तहसील दिवस में पुलिस, राजस्व, चकबंदी, सिंचाई, शिक्षा, चीनी मिल, समाज कल्याण, जलनिगम आदि की शिकायतें आयीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें