फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने रोका बहनाें का रास्ता

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था ध्वस्त, बसों और ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। भैयादूज पर यात्रियों की भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते सड़कें जाम हो गईं। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण शहर से लेकर सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई, गुलावठी, औरंगाबाद और स्याना तक जाम के झाम से बहन-भाई परेशान नजर आए। वहीं रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसें और ट्रेनें खचाखच भरी होने से लोग छतों पर बैठ यात्रा करने को मजबूर हो गए।
भैयादूज पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। अपने बहनों और भाइयों के घर जाने के लिए सुबह ही लोग निकल पड़े। खुर्जा अड्डा, भूड़ चौराहा, डीएवी तिराहा, स्याना अड्डा, अनूपशहर अड्डा आदि मुख्य स्थानों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। घंटों इंतजार के बाद बसें आतीं तो उसमें बैठने के लिए मारामारी मच जाती। रोडवेज की बेकार व्यवस्था का फायदा डग्गामार वाहनों ने खूब उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अन्य डिपो की बसें लगाई गईं। लंबी रूट वाली बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया। - डा. एके सागर, एआरएम
एनएच-91 पर तीन घंटे जाम
सिकंदराबाद। नगर में भैया दूज पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमर टूट गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एनएच-91 पर भीषण जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह सात बजे से ही बहनों का भाइयों के घर निकलना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे हाईवे पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा दिक्कत दनकौर तिराहा, गुलावठी रोड टी प्वाइंट्स, खुर्जा गेट पुलिस चौकी पर हुई। जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। दोपहर तीन बजे हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य हुआ। उधर, औरंगाबाद क्षेत्र में बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें