फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों ने डंडे से चौकीदार का हाथ तोड़ा

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। झाझर रोड पर इंटर कालेज के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स ने चौकीदार को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकारपुर निवासी अजय जहांगीरपुर पुलिस चौकी पर चौकीदारी है। मंगलवार रात पब्लिक इंटर कालेज के पास तीन होमगार्ड और पुलिस वाले शराब पी रहे थे। चौकीदार अजय ने इसका विरोध किया। इसी से खफा नशे में होमगार्ड और पुलिस वालों ने चौकीदार को लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। वहीं मामले में चौकी इंचार्ज आरसी शर्मा का कहना है कि चौकीदार साइकिल से जा रहा था। पीछे से आ रहे वाहन का तेज हॉर्न बजने पर अजय साइकिल से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। गिरने से अजय के चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें