फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर और कांशीराम आवास में दबंगों का कहर

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव हसनपुर और स्याना रोड स्थित कांशीराम आवास में शुक्रवार रात और शनिवार को कुछ लोगों ने दबंगई दिखाई। हसनपुर में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। वहीं कांशीराम आवास में गाली गलौच का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा। पीड़ितों ने एसपी सिटी से शिकायत की है। हसनपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी घर में अकेली थी। तीन युवक घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने लड़की से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसके परिजन पहुंच गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मां, बेटी और पुत्र पीटा। उधर, कांशीराम आवास निवासी कमलेश ने बताया कि शनिवार को शुक्रवार रात उसकी बेटी और दामाद घर पर आए हुए थे। कालोनी के कुछ युवक घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने दंपति और उनके दामाद की पिटाई कर दी। एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें