फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के बलिदान को याद किया

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर/गुलावठी/बुगरासी/डिबाई। जनपद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरागांधी की पूण्यतिथि पर कांग्रसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। अनूपशहर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि कार्यकर्ता इंदिरा जी के पद्चिह्नों पर चलें। नगरपालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। नरेंद्र पाल शर्मा, जिला महासचिव माधुवेंद्र शर्मा, सलाम खां, जेपी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, वाहिद खां, दिनेशचंद, नटवर लाल शर्मा पालिका अध्यक्षा मंजू शर्मा, फौजदार भारद्वाज, सुशील शर्मा, संजय,सोमवीर सिंह, अंकुर आदि मौजूद रहे। गुलावठी में कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जमुना प्रसाद शर्मा, बलवंत सिंह शर्मा, मोहीउद्दीन जिलानी, रूपचंद रवि, आदि शामिल रहे। कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष नौशाद सलमानी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अब्दुल सलाम सिद्दीकी, कमरूद्दीन अहमद, नौशाद सलमानी, रूपचंद रवि, फारूक सलमानी, मोहम्मद हानिफ, हाजी उजैफा, इकराम, गुड्डू, डॉ.साबिर, आबाद आदि ने इंदिरा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। बुगरासी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. इदरीस के आवास पर श्रद्धांजलि दी गई। धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर डिबाई में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित धर्मादा धर्मशाला में कांग्रेसियों ने तेजपाल पंडा की अध्यक्षता में इन्द्रिरा गांधी की पूण्य तिथि मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें