फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों से महिला का पर्स उड़ाया, 3 महिलाएं पकड़ीं

Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आरकेपुरम कालोनी निवासी एक महिला का तीन महिलाओं ने पर्स उड़ा लिया और टैंपो से उतरकर रिक्शे में जा बैठी। जानकारी होते ही तीनों महिलाओं को रोककर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ की और पर्स वापस कराया।
विज्ञापन

नगर के आरकेपुरम कालोनी निवासी राजीव अग्रवाल की पत्नी रश्मि अग्रवाल मंगलवार को खुर्जा निवासी बहन से मिलने जा रही थीं। भूड़ रोड से रश्मि एक टैंपो में बैठ गई। उसके साथ ही पर्दानशी तीन महिलाएं भी बैठी थीं। पांच मिनट बाद तीनों महिलाएं बस से जाने की बात कहकर टैंपो से उतर गईं। तभी रश्मि ने देखा कि उसका पर्स गायब है। शक होने पर रश्मि ने टैंपो से उतरकर तीनों महिलाओं की तलाशी ली। रश्मि ने शोर मचाया तो महिलाओं ने उसका पर्स और मोबाइल लौटा दिया। रश्मि ने परिजनों को फोन करने का प्रयास किया, तो देखा कि उसके मोबाइल का सिम गायब था। सूचना पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें