फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने वृद्ध पर लाठी बरसाई तो भीड़ ने थाना घेरा

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। कस्बे की जनता को सोमवार शाम खाकी का खौफनाक चेहरा देखने को मिला। थाना पुलिस ने पहले एक वृद्ध को सड़क पर गिराकर डंडे से पीटा और विरोध करने थाने पहुंचे लोगों पर भी लाठियां बरसाईं। थाने से खदेड़ दिया। गुस्साए लोगों ने बाजार बंदकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दिनेश शर्मा की एक निजी बस सहसवान-बुलंदशहर मार्ग पर चलती है। दिनेश शर्मा के 70 वर्षीय वृद्ध पिता राजकुमार शर्मा को उनका परिचालक स्टैंड के पास बस रुकवाकर रुपये दे रहा था। इसी दौरान एसओ सरकारी गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि एसओ ने गाड़ी से उतरकर राजकुमार शर्मा के पैर में डंडा मारा। इससे राजकुमार लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए। इसके बावजूद एसओ डंडे से वृद्ध को पीटते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों के हस्तक्षेप के बाद एसओ गाड़ी में बैठकर मौके से चले गए। वृद्ध की निर्ममता से की गई पिटाई के विरोध में दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और थाने पर चले गए। लोगों के थाने में घुसते ही एसओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
गुस्साए लोगों ने कस्बे का बाजार बंद करा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। सीओ शिकारपुर आईपीएस वैभव कृष्ण थाने पहुंच गए, उन्हें लोगों ने जानकारी दी। पुलिस की लाठी से दिनेश शर्मा, दुष्यंत, गिर्राज सिंह, अर्जुन, रुप किशोर, अनिल, राजकुमार शर्मा जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सीओ बोले, होगी कार्रवाई
आईपीएस सीओ वैभव कृष्ण से लोगों ने एसओ स्वतंत्र कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों को एसओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, एसओ का कहना है कि बस खड़ी होने से जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें