फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा मासूम

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। चौधरीवाड़ा में हलवाई की दुकान पर खौलते रिफाइंड ऑयल की कढ़ाई में बाइक सवार बच्चा अचानक जा गिरा। खौलते तेल में गिरने से बच्चे का शरीर करीब 70-80 फीसदी झुलस गया। गंभीर हालत के चलते मासूम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद देहात निवासी पति-पत्नी बीती रात अपने दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। एक बच्चा महिला की गोद में बैठा था, जबकि दूसरा बच्चा बाइक की सीट पर बैठा हुआ था। बाइक सवार दंपति चौधरीवाड़ा में पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक से एक दूसरी बाइक टकरा गई। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे एक हलवाई की दुकान की तरफ जा गिरी। इस दौरान सीट पर बैठा बच्चा हलवाई की दुकान के सामने रखी कढ़ाई में जाकर गिरा। आनन-फानन में कुछ लोगों ने मासूम को गर्म तेल से निकाला और तत्काल शरीर पर टूथपेस्ट लगा दिया। राते बिलखते दंपति तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए। फिलहाल मासूम की हालत गंभीर बताई गई है। देर रात बच्चे को हायर सेंटर भेज दिया गया। गौरतलब है कि सिकंदराबाद में रोड साइड कई हलवाई कड़ाही लगाकर रास्ते में खाद्य सामग्री गर्म करते हैं। कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें