फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबजारी : एसडीएम ने 250 बोरों से लदा ट्रक पकड़ा

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई मार्का के बोरों में लदा हुआ था गेहूं
विज्ञापन

सिकंदराबाद। काला-बाजारी की सूचना पर एसडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में गेहूं के 250 बोरों से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में लदा गेहूं एफसीआई मार्का के बोरों में भरा हुआ था। एसडीएम ने ट्रक को गेेहूं सहित पुलिस को सौंप दिया है। पड़ताल की जिम्मेदारी मंडी समिति की टीम और डिप्टी एमआरओ को दी गई है।
एसडीएम सिकंदराबाद को बीती रात सूचना मिली थी किसानों से कम दाम पर खरीदे गए गेहूं को एफसीआई की बोरियों में भरकर कालाबजारी के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। जानकारी मिलते ही रात करीब 11 बजे एसडीएम ने सिकंदराबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक में एफसीआई मार्का के करीब 250 बोरों में भरा गेहूं था। एसडीएम ने ट्रक को गेहूं सहित जोखाबाद पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। मामले की जांच के लिए मंडी समिति की टीम और डिप्टी आरएमओ को लगा दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक में बरामद गेहूं की जांच पड़ताल की जा रही है। अनाज एक गेहूं कारोबारी का निकला है। एफसीआई मार्का वाले बोरों में माल डिलीवर करना गलत है। यह अपराध की श्रेणी में आता है। पड़ताल की रिपोर्ट आने के बाद ही गेहूं का सच सामने आएगा। - अली हसन कर्नी, एसडीएम, सिकंदराबाद
विज्ञापन


अधिक मुनाफा यानि एफसीआई मार्का
अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में काराबोरी एफसीआई मार्का लगे बोरों का इस्तेमाल करते हैं। सूत्र बताते हैं कि एफसीआई का नाम आते ही माल के दाम 10-15 प्रतिशत बढ़ जाते हैं। कई कारोबारियों ने तो एफसीआई की छाप भी तैयार करवा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें