फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा हज जायरीनों की लिस्ट जारी

Thu, 21 Jun 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
हज समिति ने 4227 जायरीनों का किया चयन
विज्ञापन

सूची में जनपद के करीब 200 जायरीन भी शामिल
बुलंदशहर। प्रदेश भर के प्रतीक्षा में रहे हज जायरीनों के लिए खुशखबरी है। उप्र राज्य हज समिति ने चयनित 4227 जायरीनों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रतीक्षा सूची के बारे में जानकारी लेने के लिए एक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला हज कमेटी सदस्य नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि प्रदेश भर के प्रतीक्षा हज जायरीनों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें जिले के भी करीब 200 जायरीनों के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य हज समिति के सचिव अबरार अहमद द्वारा सूची जारी की गई है। प्रतीक्षा लिस्ट में 4227 आवेदनों को चिन्हित किया गया है। आवेदनकर्ताओं को जानकारी के लिए यूपीहजकमेटी डॉट कॉम वेबसाइट भी जारी की गई है। हेल्पलाइन नंबर 9219123333 भी जारी किया गया है। 30 जून तक प्रतीक्षा के संबंध में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें