फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी समाज ने किया भगवान महेश का जलाभिषेक

Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वर्ण जयंती और महेश नवमी महोत्सव पर बुधवार को खाटू श्याम जी मंदिर में माहेश्वरी समाज के लोगों ने भगवान महेश का जलाभिषेक का शुभारंभ किया। जलाभिषेक के बाद आरती और प्रसाद बांटा। नगर के डिप्टी गंज चौराहे पर शीतल शर्बत की प्याऊ का संचालन किया।
विज्ञापन

संगठन के मंत्री गिरिराज माहेश्वरी ने बताया कि तीन जून को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में स्वर्ग जयंती और महेश नवमी महोत्सव पर समाज के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम होगा। महोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर इंदौर के अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री अशोक ईनानी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में संस्था द्वारा लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भेंट किए जाएंगे। बुधवार को भगवान महेश का जलाभिषेक कर शुभारंभ किया गया। नगर में एक ठंडी प्याऊ का संचालन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें