फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खालसा स्कूल में कक्षा-11 के 45 स्टूडेंट्स के फेल होने के बाद उत्पन्न हुआ विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार को स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में स्टूडेंट्स और अभिभ्ाावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

खालसा स्कूल में कक्षा-11 के बच्चों के फेल होने का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में सप्ताह भर पूर्व डीएम ने मामले की जांच डीआईओएस को सौंप दी थी। मामला हल न होते देख अभिभावक संघ की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के प्रबंधन से बात करने स्कूल पहुंचे। रेखा शर्मा ने कहा कि स्कूल के प्रबंधक ने उनकी बात सुनने की बजाय पुलिस बुला ली और स्टूडेंट्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इससे स्टूडेंट्स और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अभिभावक और स्टूडेंट्स ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम नवदीप रिणवा से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। रेखा शर्मा ेन कहा कि डीएम ने डीआईओएस को दोबारा जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। प्रदर्शन में मौ. बिलाल, अंकित चौधरी, चिराग, ओम कुमार, आमिर सैफी, पुरु शर्मा, अनिरुद्ध गिरी, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें