फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने तमंचा सटा दुकानदार को लूटा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के इलना गांव नहर पुल पर शनिवार रात बाइकर्स ने तमंचे के बल पर साइकिल सवार अधेड़ से तीन हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेरीखेड़ा निवासी अमरजीत शर्मा की औरंगाबाद पुलिस चौकी के सामने अर्जी नवीसी की दुकान है। शनिवार की रात करीब 8 बजे अमरजीत शर्मा दुकान बंद कर साइकिल सेे वापस गांव जा रहे थे। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर इलना पुल पर बाइस सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर अमरजीत को रोक लिया और डरा धमकाकर तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए जनौरा गांव की ओर फरार हो गये। लूट की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। अमरजीत ने रविवार को थाने में लूट की तहरीर दी। औरंगाबाद थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें