स्याना (ब्यूरो)। शुक्रवार रात स्याना के किरन सिनेमा में इशकजादे पिक्चर में डायलॉग और सीन को लेकर एक संप्रदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिनेमा मालिक और गणमान्य लोगों के बीच वार्ता की। जिस पर सिनेमा मालिक अशोक कुमार गर्ग ने इशकजादे पिक्चर बंद कराकर दूसरी पिक्चर शुरू कराई।
शुक्रवार को पहले दो शो में इशकजादे पिक्चर में एक संप्रदाय की लड़की और दूसरे संप्रदाय के लड़के को लेकर अभिनय किया गया था। जिसमें डायलॉग तथा सीन को लेकर लोग रात आठ बजे शुरू होने वाले शो से पहले हॉल पहुंचे और आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पोस्टर भी फाड़े। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सिनेमा मालिक और गणमान्य लोगों के बीच वार्ता हुई तथा सिनेमा मालिक ने पिक्चर के स्थान पर हेट स्टोरी पिक्चर शुरू कराई। सीओ वंदना मिश्रा का कहना है कि हॉल परिसर में हंगामा करना गलत है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जांच की जाएगी।