गुलावठी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भगवान परशुराम ने बुराइयों को मिटाया है। सोमवार की रात को आर्य समाज परिसर में श्री परशुराम ब्राह्मण उत्थान समिति द्वारा आयोजित परशुराम जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करें।
इस मौके पर नोएडा के विधायक डॉ. महेश शर्मा, विधायक बिमला सोलंकी, पूर्व राजस्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामनाथ शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, राकेश कौशिक, अनिल शर्मा, बिशम्बर दयाल दीक्षित, सुभाष चंद शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, राजेश कौशिक, योगेंद्र निराला, वीरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश मोहन गौड़, शिव-शनि देव मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
संगठन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद शर्मा द्वारा समाज की गरीब कन्याओं के विवाह एवं गरीब छात्रों की सहायता की घोषणा की गई।