फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी’

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष वरदान अग्रवाल ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। वह अधिष्ठापन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य ऐसे कार्य करें जो समाज को नई दिशा दे सकें। राष्ट्रीय मंत्री नवीन कुमार ने कहा कि पानी का दुरुपयोग न होने देने का संकल्प लें। अधिष्ठापन अधिकारी अनिरुद्ध अग्रवाल नेे कहा कि जीवन में समय का विशेष महत्व है। पूर्व अध्यक्ष विपिन अग्रवाल एवं पूर्व सचिव मयंक अग्रवाल ने कार्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार गर्ग, सुनीता अग्रवाल, अध्यक्ष जीपी गर्ग ने भी संबोधित किया। अधिष्ठापन अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीपी गर्ग, सचिव अमित सिंहल, कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, विमल कुमार गुप्ता, सुभाष चंद अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, अरविंद अग्रवाल, उमेश जिंदल, अजय कंसल, रविकांत दूबे, निखिल सिंहल, किशन कुमार, लोकेश गर्ग, विशाल गर्ग, संजीव कुमार आर्य, अतुल जिंदल, ज्ञानेश्वर वर्मा, संजीव सिंहल, सुनील कुमार गोस्वामी, विनीत सिंहल, मनोज गोयल एवं बीना अग्रवाल को शपथ ग्रहण कराई। समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीपी गुप्ता, रमेश चंद जैन, व्यापारी नेता सुुरेश चंद जिंदल, मूलचंद अग्रवाल, मुकेश तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता वरदान अग्रवाल और संचालन मयंक और अमित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें