बुलंदशहर। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने रविवार को राजे बाबू पार्क में बैठक कर आल इंडिया फेडरेशन चालक संघ नौ जून को दिल्ली में बैठक एवं 10 जून को जंतर मंतर पर धरना देगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपाल सिंह ने कहा कि राजकीय वाहन चालक संघ अपनी मांगों के संबंध में और आल इंडिया फेडरेशन चालक संघ के तत्वावधान में आंदोलन करेगा। मांगों को लेकर 9 जून को दिल्ली में बैठक होगी। 10 जून को जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि 9 जून की बैठक में धरना के बारे में भी चर्चा होगी।