फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्रवाई न होने पर लोगों का पुलिस के खिलाफ शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से दोपहर तक एसएसपी कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा। इस दौरान विरोध-प्रदर्शन भी हुए। कल्लूपुरा के ग्रामीणों ने एसएसपी का घेराव भी किया। ज्यादातर मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आई और इसकी शिकायत लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन



बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर अपहृत युवती का सुराग न मिलने पर कल्लूपुरा गांव के लोगों ने एसएसपी का घेराव किया। उन्होंने लड़की की बरामदगी कर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते हुएएसएपी गुलाब सिंह ने परिजनों से 24 घंटे का समय मांगा है।रबूपुरा थाना क्षेत्र के कल्लूूपुरा गांव निवासी विजेंद्र एक मई को अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने वाहन से दनकौर जा रहे थे। खानपुर गांव के पास मुरादगढ़ी निवासी मनोज, रिंकू, संतराम आदि लोग कार और बाइकों पर सवार होकर आए विजेंद्र का रास्ता रोक हथियारों के बल पर उसकी बेटी को अगवा कर कार में डालकर ले गए। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुए पांच दिन बीत गए, अभी तक अपहृत युवती का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई। त्रिलोक, राम विलास, राजेश, नवरतन, मालती, धर्मवती, रामवती, गायत्री, विद्या आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मामले में परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया था।


दो सप्ताह बाद भी गैगरेप की रिपोर्ट नहीं
बुलंदशहर। थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव में तमंचे के बल किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई बार थाने का चक्कर लगा चुके परिजनों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर गुस्से का इजहार कर न्याय दिलाने की मांग की। सराय दादूपुर में 23 अप्रैल को किशोरी अपने वृद्ध मां-बाप के साथ सो रही थी। गांव के ही दो युवक रात 12 बजे घर में घुस आए और तमंचे के बल पर किशोरी को उठा ले गए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को छोड़ा। घटना के दूसरे दिन परिजनों ने शिकायत थाने में की। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। कई दिन तक पुलिस परिजनों को टरकाती रही। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिजनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रेप का मामला छेड़छाड़ में दर्ज
बुलंदशहर। थाना गुलावठी क्षेत्र की पुलिस ने युवती के साथ हुए दुष्कर्म को छेड़छाड़ में दर्ज करने का परिजनों ने विरोध एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। गांव अकबर झोझा निवासी व्यक्ति की पुत्री के साथ 14 अप्रैल को गांव के ही एक युवक ने पर दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल तक नहीं कराया। आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी एक होमगार्ड का बेटा है। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर पुत्री का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट दर्ज नहीं ःबुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को किशोरी को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पिता ने एसएसपी से शिकायत कर बेटी की बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। 19 अप्रैल को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर ने अकेली थी। गांव नगला मदारीपुर निवासी एक व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें