फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति की मौत

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/ सिकंदराबाद। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुलंदशहर में काली नदी के पास रहने वाला शकील पत्नी आमना बेगम के साथ दिल्ली से किसी शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। सिंकदराबाद कोतवाली क्षेत्र में चंद्रावती के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शकील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमना गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में आमना ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शकील के घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग जिला अस्पताल पहुंचे।


टाटा 407 पलटा, 18 घायल
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सनौटा नहर के पास टाटा 407 पंचर होने के बाद पलट गई। इससे टाटा में सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों को सिंकदरबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल सरधना मेरठ के हैं। बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अलीपुरा गांव से गेहूं कटाई करके मेरठ के गांव सरधना के मजदूर टाटा 407 में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में सनौटा नहर के पास टाटा 407 के एक टायर में पंचर हो गया। इससे टाटा-407 पलट गई। इस हादसे में महबूब और उसकी पत्नी जमीला एवं पुत्र शाकिर, साबिद, शाहिद, इसरार समेत 18 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सरधना में सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें