फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किराना व्यापारी पर हमला

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। फ्रेंड्स कालोनी के पास बुुधवार को धारदार हथियारों से लेस छह हमलावर घर में बैठे किराना कारोबारी पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं हमलवार युवकों ने बीच बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर हमला करने की कोशिश की। इससे लोग भड़क गए और हालात बिगड़ गए। इस दौरान दो युवकों को बंधक बना लिया। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे रूपये लेने देन की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गुलावठी रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी के पास राजकुमार के पुत्र रवि की किनारा की दुकान है। रवि अपने मकान में बैठा था। शाम करीब 7:15 बजे बाइक सवार छह युवक घर पहुंचे और रवि पर चाकू और छुरों से हमला कर दिया। गनीमत रही कि छुरा रवि को नहीं लगा, वरना अनहोनी भी हो सकती थी। अचानक मारपीट और हंगामा होने से आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और रवि को बचाने का प्रयास किया। मानने के बजाय हमलावर लोगों पर सीधे हो गए। इस पर लोगों ने हिम्मत दिखाई और हमलावरों को पकड़ लिया। हालांकि चार युवक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर छूट भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें