फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र बंटवारे को लेकर चेले किन्नर भिड़े

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। क्षेत्र के ग्राम केशोपुर सठला निवासी किन्नर रेखा ने अपने गुरु किन्नर सावित्री के खिलाफ जान मारने के लिए पीछे बदमाश लगाने का आरोप लगाया है। रेखा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इसमें सावित्री के एक शिष्य को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दादरी, हापुड़, मोदीनगर तथा गढ़मुक्तेश्वर के किन्नर बीबीनगर थाने पहुंचे तथा दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीबीनगर क्षेत्र में बटवारे को लेकर शिष्य किन्नर रेखा तथा गुरु सावित्री में पिछले दो माह से झगड़ा चल रहा है। बधाई के लिए कई बार दोनों किन्नर एक ही गांव में पहुंच जाते थे। इससे दोनाें में विवाद होने लगता था। इससे लोगों को भी परेशानी होती रही है। इस कारण मंगलवार को किन्नर रेखा ने किन्नर सावित्री पर आरोप लगाते हुए बीबीनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर में सावित्री पर रेखा को मारने के लिए तीन बदमाश भेजने का आरोप लगाया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सावित्री के साथ ढोलक बजाने वाले एक किन्नर को हिरासत में ले लिया। जब मामले की सूचना अन्य किन्नरों को मिली तो बुधवार की सुबह दादरी, गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ और मोदीनगर के किन्नर गुड्डी के नेतृत्व में बीबीनगर थाना पहुंचे और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन देर रात तक दोनाें में फैसला नहीं हुआ। इस संबंध में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना पुलिस ने बताया कि यदि दोनों पक्षों में फैसला नहीं होता है तो तहरीर के आधार पर जांच होगी तथा बाद में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें