फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉटरी उद्योग को नई ऊंचाई देने का आह्वान

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। सीजीसीआरआई सभागार मेें सोमवार की रात में इंडियन सिरेमिक सोसाइटी का 84 वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें वक्ताओं ने पॉटरी उद्योग को नई ऊंचाई देने का आह्वान किया और नगर के गैस आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर मैसर्स दादू इंडस्ट्रीज के राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त प्रबंध निदेशक सत्यप्रकाश दादू ने इतिहास रचने के लिए अगली जरुरत विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया। जैनेसिस एंटरप्राइजेज प्रा. लि. खुर्जा के शिव जटिया को विशेष सम्मान दिया। वेस्ट यूपी चैप्टर के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा ने इंडियन सिरेमिक सोसायटी के इतिहास के बारे में बताया। इसमें वक्ताओं ने मुख्य अतिथि विधायक बंशी पहाड़िया और विशिष्ट अतिथि राजीव गौतम वैशाखी से पॉटरियों में गैस आपूर्ति शुरू करवाने के प्रयास करने को कहा। इसमें कस्टम अधीक्षक विनय दुबे, शकील अहमद, गुलाम कदीर,तारिक खान, बशीर अहमद, जेएस मिन्हास, दर्शन छत्तवाल, गुलजीत, वीरेंद्र पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें