बुलंदशहर। नो पार्किंग में खड़े 97 वाहनों का सोमवार देर शाम तक चालान काटा गया। साथ ही कई वाहन चालकों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा। जाम की समस्या को देखते हुए एसएसपी द्वारा यातायात पुलिस को अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते 1 सितंबर को यातायात पुलिस ने कालाआम चौक से भूड चौराहा, कालाआम चौक से धमैड़ा तिराहा एवं कालाआम चौक से डीएम मार्ग पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े 97 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहन चालकों पर 74,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसएसपी ने बताया कि यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नो पार्किंग में वाहन खड़े न करें।