फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेटिंग के लिए आईडी देने का झांसा देकर 9.31 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने शहर के एक युवक से डेटिंग एप पर आईडी दिलाने का झांसा देकर करीब 9.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिर ठगों ने पहले युवक से संपर्क कर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, फिर कॉल कर आईडी के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए। रकम जुटाने के लिए युवक ने अपने खाते के साथ-साथ पिता और बहन के खातों से भी रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला राधानगर द्वितीय क्षेत्र निवासी युवक ने साइबर थाना में तहरीर दी। बताया कि 12 जून को उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक डेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधि बताते हुए युवक को वहां की प्रीमियम डेटिंग आईडी दिलाने का प्रस्ताव दिया। ठग ने शुरुआत में आईडी बनाने के लिए 6,000 रुपये मांगे। फिर एक-एक कर अलग-अलग मदों में पैसे मांगता गया।
18,000 रुपये बुकिंग के लिए, 1.50 लाख रुपये इनकम टैक्स के नाम पर, एक लाख रुपये जीएसटी के लिए और फिर अन्य सेवाओं के लिए 6.57 लाख रुपये की मांग की गई। युवक ने इन सभी रकमों को अपने और अपने परिजनों के खातों से मिलाकर ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि ठगों के झांसे में आकर उन्होंने न सिर्फ अपने बल्कि पिता, मां और बहन के बैंक खातों से भी कुल करीब 9.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

जब उन्हें ठगी का आभास हुआ तो उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई और कॉल किस स्थान से की गई थी।

एसपी क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि आम जनता को सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप पर आए अजनबी संदेशों पर भरोसा न करें। कोई भी वित्तीय लेनदेन करने से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें