फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 93 छात्रों ने उत्तीर्ण की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष में 93 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें 19 छात्रों ने विशिष्टता श्रेणी प्राप्त की। 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चेष्टा कॉलेज टॉपर रहीं। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ओएसडी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कॉलेज में पिछले वर्ष से एमबीबीएस के प्रथम बैच का शिक्षण सत्र शुरू हुआ। कॉलेज में 100 मेडिकल छात्रों ने प्रवेश लिया। अब अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। प्रथम वर्ष की परीक्षा में 93 छात्र सफल रहे और सात असफल रहे। हर्षिता सेठी ने 76.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा और अवनी अग्रवाल ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि अनुत्तीर्ण छात्रों की अतिरिक्त क्लास शुरू करवा दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें