फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी मालगाड़ी का इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी मालगाड़ी का इंजन
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से जमीन पर पड़े मालगाड़ी के इंजन को अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी। इंजन न निकलने के कारण रेलवे ने इसका ठेका कंपनी को दे दिया है। रेलवे विभाग ने तीन दिन के भीतर माल गाड़ी का इंजन उठाने का दावा किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर से माल लेकर मालगाड़ी खुर्जा स्थित अर्शिया के लिए चली थी। रात करीब नौ बजे खुर्जा स्टेशन पर जब मालगाड़ी पहुंची तब सिग्नल लाल होने के बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और लोहे के बने ठोकर को तोड़ता हुआ माल गाड़ी का इंजन पटरी को छोड़कर करीब 140 मीटर आगे जमीन पर पहुंच गया था। उसके बाद से रेलवे के अधिकारी इंजन को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुटे हुए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जमीन में फंसा इंजन निकल नहीं पाया। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि इंजन को निकालने का काम प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। तीन दिन के अंदर माल गाड़ी के इंजन को जमीन से निकालकर पटरी पर ले आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें