फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल पर करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत
विज्ञापन


जंक्शन रोड पर गांव टैना के पास लाइन में खराबी दूर करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विवेक विहार कॉलोनी निवासी अनिल (25) पुत्र राजवीर बिजली घर नंबर 4 पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है।

सोमवार देर शाम वह जंक्शन रोड स्थित टैना गांव के पास विद्युत लाइन में खराबी ठीक करने गया था। विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करने के दौरान अचानक तारों में करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आने से झुलस कर गिर पड़ा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दी। घायल अनिल को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण विद्युत निगम की लापरवाही बताते हुए परिजनों ने रोष जताया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने परिवार को समझाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत निगम के एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की सहायता की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें