फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक-बोलेरो भिड़ीं, इंजीनियरिंग के नौ छात्र घायल

Tue, 08 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों को लेकर हॉस्टल जा रही टाटा मैजिक की तेज रफ्तार बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में अध्यपिका और मैजिक चालक सहित नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

जौनचाना स्थित चौधरी चरण सिंह पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रबंधक अमित कुमार त्यागी ने बताया कि छुट्टी के बाद कॉलेज के छात्रों को लेकर मैजिक वैन यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित हॉस्टल जा रही थी।
विज्ञापन


तभी दोपहर तीन बजे कस्बा झाझर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में अध्यापिका सीता, मैजिक चालक महीपाल सहित छात्र यशपाल मावी, अभय शाह, विजेंद्र शाह, अजयकुमार, अहतेशाम अली, विकास गिरी, छात्रा ऊषा, महक आदि घायल हो गए।

हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


प्रबंधन की प्राथमिकता छात्रों का इलाज है। उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 - अमित कुमार त्यागी, प्रबंधक, चौधरी चरण सिंह पॉलीटेक्निक कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें