फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी के लिए युवती ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से शादी के लिए युवती ने छोड़ा घर
विज्ञापन

चोला। दूसरे युवक के साथ रिश्ता तय होने के बाद प्रेमी के साथ शादी करने के लिए युवती ने अपना घर छोड़ दिया। पुलिस ने बरामद युवती और उसके पिता के बयानों के आधार पर प्रेमी के साथ जाने दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का उसके परिजनों ने हाल ही में रिश्ता तय किया था। बताया कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग था जो अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। रिश्ता तय करने से नाराज और अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए बृहस्पतिवार को युवती घर से निकल गई। पुलिस ने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे चोला सिकंदराबाद मार्ग से युवती को बरामद कर कोतवाली ले आई जहां युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की बात कही। कोतवाली निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि युवती के पिता बेटी के बालिग होने के कारण इच्छा से शादी करने की बात कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं युवती ने भी बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ जाने की बात कही। पिता, पुत्री के बयानों के आधार पर युवती को उसके प्रेमी के संग जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें