फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने एक लाख के बकाएदारों पर कसा शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन ने एक लाख के बकाएदारों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

- 1.25 करोड़ से अधिक बकाए वाले 45 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
- निगम के जेई-एसडीओ ने शहरी व देहात क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पावर कारपोरेशन ने शनिवार को एक लाख के बडे़ बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। निगम ने 1.25 करोड़ से अधिक बकाए वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इस अभियान से शहरी व देहात क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रिंस गौतम ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए बकाएदारों के खिलाफ अभियान चल रहा है। शनिवार को एक लाख से ज्यादा बकाए वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत 1.25 करोड़ से अधिक बकाए वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन ने बताया कि तीन दिन के अंदर उक्त बकाएदारों ने अगर बकाया जमा नहीं कराया तो बिजली विभाग एफआईआर कराते हुए आरसी जारी करेगा। सबसे अधिक कार्रवाई आटा चक्की, नलकूप उपभोक्ताओं पर हुई। उन्होेंने बताया कि एक लाख से अधिक क ा कोई भी बकाएदार कार्रवाई से नहीं बचेगा। जेई, एसडीओ व अन्य संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अभियान में सतीश कुमार जर्नादन यादव, प्रवीण कुमार, हरेंद्र और इंद्रेश जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें