फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बनेंगे 789 लोहिया आवास

Wed, 17 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार इस साल 789 गरीब परिवारों को छत की सौगात देगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया आवासीय योजना के तहत 16 विकास खंडों में 789 लोहिया आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने करीब 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


लोहिया आवास गरीब परिवारों को दिए जाएंगे। शासन की पहली प्राथमिकता बीपीएल श्रेणी के परिवार होंगे। इसके बाद एससी-एसटी, अल्पसंख्यक, पिछडे़  और सामान्य वर्ग के गरीबों को पात्रता के आधार पर मकान की सौगात दी जाएगी।

इस संबंध में मेरठ में मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ विकास कार्यों के संबंध में बैठक की।बुलंदशहर से एडीएम प्रशासन समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि कमिश्नर ने लोहिया आवास योजना की समीक्षा भी की। खासतौर पर उन्होंने पात्र परिवारों के के विषय में जानकारी ली और शासन से मिली रकम को सही मद में खर्च करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


शौचालय के लिए नहीं मिले 18 करोड़
बैठक में शौचालयों के बजट पर भी चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए प्रशासन को 18 करोड़ रुपये की जरुरत है। केंद्र सरकार ने अभी तक धनराशि जारी नहीं की है। मंडलायुक्त ने एडीएम को रिमाइंडर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें