फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में 75 एमएम हुई बारिश, धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
गुलावठी में मंगलवार को बारिश से रेलवे रोड पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
बुलंदशहर-गुलावठी। जिले में पिछले दो दिन में 75 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह भी कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। बारिश से सबसे अधिक फायदा फसलों को हुआ है। वहीं शहर से लेकर गांव तक जलभराव के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से बादल छाने के साथ-साथ कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी जारी थी। सोमवार को मौसम ने रंगत बदली और झमाझम बारिश हुई। जो सोमवार की रात में भी जारी रही। मंगलवार की सुबह भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। गुलावठी में बारिश से बाजार जलमग्न हो गए। बारिश से नगरपालिका परिसर के अलावा मेन बाजार, रेलवे रोड बाजार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज रोड, मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, पुरानी अनाज मंडी में भी जलभराव हो गया। मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे से बरसात हुई। करीब 30 मिनट तक तेज बरसात हुई। वहीं, बुगरासी, स्याना, अनूपशहर और डिबाई क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है।
वहीं, दूसरी ओर नगर में कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कचहरी परिसर में जलभराव से यहां आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान बढ़कर 33 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 77 फीसदी दर्ज की गई। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान कम होकर 30 डिग्री पर पहुंच गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि अभी तक जिले में करीब 75 एमएम बारिश हो चुकी है। आगामी कई दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर का बढ़ा
नरौरा-अनूपशहर। गंगा नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। नरौरा-बैराज पर पानी की कुल उपलब्धता 60195 क्यूसेक बनी हुई है। गंगा बैराज के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बैराज पर मंगलवार की शाम कुल पानी की 60195 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में कुल 48653 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 एवं पीएलजीसी नहर में 3564 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई विभाग हेड वकर्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर ओर्डिनरी फ्लड चल रहा है। बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी, प्रकाश आदि की व्यवस्था दुरस्त है। जलस्तर की निरंतर सूचना जनपद के अलावा गंगा से सटे संभल, अलीगढ़, बदायूं के प्रशासन के अलावा बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर में गंगा जल स्तर बढ़ने से पानी जाह्नवी घाट, बबस्टर गंज और मस्तराम घाट पर पहुंच गया है। जबकि इससे पहले पानी गंगा के घाटों से करीब एक किलोमीटर दूर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें